हरदोई……..सांडी। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में सोमवार की चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर पूर्व प्रधान के बंद मकान को अपना निशाना बनाया। मेन गेट का ताला तोड़कर चोर जेवर-नकदी समेत लाखों का माल समेट ले गए। मंगलवार सुबह घर आने पर पीड़ित को ताला टूटा मिला। पीड़ित ने थाने में सूचना दी।ग्राम मानीमऊ निवासी सद्दाम पूर्व प्रधान हैं। वह कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज में पावर हाउस के पास मकान बनाकर रहते हैं। सोमवार की सुबह वह मकान में ताला डालकर परिवार के साथ गांव गए थे।रात में चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे साढ़े तीन लाख नकद और सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया।
मंगलवार सुबह गांव से आए पीड़ित को मेन गेट का ताला टूटा मिला, अंदर पहुंचने पर कमरेे के ताले टूटे और सामान बिखरा था। अलमारी देखने पर नकदी और जेवर गायब थे।
पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। कस्बा में आए दिन चोरी की वारदात होने पर लोगों ने पुलिस पर गश्त मेें लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।