
फतेहाबाद क्षेत्र के गांवों में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे रामभान सिंह निषादजिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड 43 एवं नव चेतना पार्टी के वरिष्ठ नेता ने स्व. विधायक छोटेलाल वर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
रिपोर्टर — कृष्णा प्रजापतिएम डी न्यूज़ बहुआयामी
फतेहाबाद। जनता के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा होना जनसेवा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसी क्रम में वार्ड 43 फतेहाबाद से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रामभान सिंह निषाद एवं नव चेतना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की।शोक संवेदना यात्रा के दौरान रामभान सिंह निषाद बिलैया, गुवरौठ, कछपुरा और मीठपुरा गांव पहुंचे।

उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए नागरिकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।रामभान सिंह निषाद ने कहा कि परिजन को खोने का दर्द बेहद कठिन होता है। ऐसे समय में उनकी टीम शोकाकुल परिवारों के साथ है। ग्रामीणों ने भी उनके गांव पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने पर आभार जताया।नगला देवहंस पहुंचकर स्व. छोटेलाल वर्मा को दी श्रद्धांजलिइसके बाद रामभान सिंह निषाद फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री स्व. श्री छोटेलाल वर्मा के पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचे। वहां उन्होंने स्व. छोटेलाल वर्मा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।स्व. छोटेलाल वर्मा के परिजनों और समर्थकों से मुलाकात कर रामभान सिंह निषाद ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि छोटेलाल वर्मा लंबे समय तक क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रहे और उनके निधन से क्षेत्र के लोगों में शोक है। उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़ी स्मृतियां लोगों के बीच बनी रहेंगी।इस अवसर पर नव चेतना पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष — राजकुमार गौथेलेराष्ट्रीय उपाध्यक्ष — रामभान सिंहराष्ट्रीय महासचिव — प्रमोद कुमार निषादराष्ट्रीय सचिव — रामभरतराष्ट्रीय सचिव — जयवीर सिंहजिला सचिव आगरा — कपूर सिंहसुशील कुमारअन्य सम्मानित कार्यकर्ता एवं सदस्य
