
फतेहाबाद में बेकाबू ट्रेलर का तांडवदूध की पिकअप को करीब दो किलोमीटर घसीटा, एंबुलेंस और सवारियों से भरे ऑटो को मारी टक्कर; तीन घायल
रिपोर्टर कृष्णा प्रजापति
एम डी न्यूज़ बहुआयामी समाचार फतेहाबाद।
थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने जमकर तांडव मचाया। फिरोजाबाद चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी दूध की पिकअप मैक्स में टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक पिकअप को करीब दो किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान ट्रेलर ने एंबुलेंस और सवारियों से भरे ऑटो को भी टक्कर मार दीहादसे में ऑटो चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब सात बजे हारकापुरा निवासी जितेंद्र की दूध की पिकअप मैक्स फतेहाबाद के फिरोजाबाद चौराहे के पास सड़क किनारे खड़ी थी।

इसी दौरान फिरोजाबाद की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप ट्रेलर में फंस गई। चालक ने वाहन रोकने के बजाय ट्रेलर दौड़ा दिया और पिकअप को घसीटते हुए करीब दो किलोमीटर तक ले गया।एंबुलेंस और ऑटो को भी मारी टक्करएचएस हॉस्पिटल के सामने खड़ी एंबुलेंस में भी ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद फतेहाबाद से सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहे ऑटो को भी ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

हादसे में ऑटो चालक रामलक्ष्मण पुत्र गीतम सिंह निवासी छारबाग, थाना लाइनपार, फिरोजाबाद तथा ऑटो सवार एहसान पुत्र सम्मू और साहिल पुत्र एजाज निवासी नूर नगर, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।टोल बैरियर तोड़कर एक्सप्रेसवे पर भागा चालकहादसे के बाद ग्रामीणों ने ट्रेलर को रोकने के लिए कई किलोमीटर तक पीछा किया। लोगों के शोर मचाने और वाहनों से पीछा करने के बावजूद चालक ने ट्रेलर नहीं रोका। नगला लोहिया के पास 27 कट पर पहुंचने के दौरान पिकअप डिवाइडर से टकराकर फंस गई, जबकि ट्रेलर चालक टोल प्लाजा के बैरियर तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे पर चढ़ गया और लखनऊ की ओर भाग गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर में पिकअप फंसी होने के कारण सड़क पर घर्षण से चिंगारियां निकल रही थीं। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से कई वाहन और ग्रामीण बाल-बाल बच गए।

पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीसूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी।ट्रेलर का नंबर पुलिस को मिलासहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया कि ट्रेलर दूध की पिकअप मैक्स को घसीटते हुए ले गया। इस दौरान टेंपो समेत अन्य वाहन भी उसकी चपेट में आए, जिससे कुछ लोग घायल हुए हैं। ट्रेलर चालक एक्सप्रेसवे के बैरियर तोड़कर लखनऊ की ओर भाग गया है। ट्रेलर का नंबर पुलिस को मिल गया है और चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
