महराजगंज। थाना कोठीभार क्षेत्र के छितौनी घाट पर शनिवार को नहाने के दौरान पानी में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, कृष्णा पुत्र बबलू सिंह, निवासी आजाद नगर वार्ड नंबर-5, खेसरारी, थाना कोठीभार, उम्र करीब 14 वर्ष, 3 अक्टूबर 2026 को जीवित्पुत्रिका व्रत के अवसर पर अपनी मां के साथ छितौनी घाट पर नहाने गया था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की जानकारी करीब शाम 4:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसवा के मेमो के माध्यम से थाना कोठीभार पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *