*स्थलीय निरीक्षण कर रामवन गमन मार्ग के निर्माण कार्य के प्रगति का डीएम ने लिया जायजा*

*परसरा के पास सर्विस रोड का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश*

*कौशाम्बी।* जिलाधिकारी मधुसूदन हल्गी ने शनिवार को निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग (राष्ट्रीय मार्ग सं0-731A) के निर्माण कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया एवं अधिशासी अभियंता रामवन गमन को निर्माण कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग के अन्तर्गत परसरा चौराहा के पास कराये जा रहें निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए कहा कि सर्विस रोड के साथ ही मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाय, ताकि आमजन को आवागमन में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही यहॉ पर आवागमन की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय, जिससे जाम न लगने पाये जिलाधिकारी ने रसूलपुर गिरछा एवं रोही ओवरब्रिज में चल रहें निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य सभी मानकों का अनुपालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण कराया जाय। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अरूण कुमार, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, कन्सल्टैन्सी एवं निर्माण एजेन्सी की टीम उपस्थित रहीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।