लखीमपुर खीरी थाना मैलानी क्षेत्र के खुटार रोड पर देर रात एक बड़ा हादसा होते होते टला। संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया निवासी प्रितपाल सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी गुरजानिया थाना हजारा जिला पीलीभीत तथा रावत सिंह पुत्र सिंह निवासी पेडिया फॉर्म तथा संपूर्णानगर जिला लखीमपुर खीरी सोमवार प्लैटिना मोटरसाइकिल से मैलानी होते हुए पूरनपुर जा रहे थे। तभी मैलानी के आगे रपटा पुल पर अचानक मोड आने से दोनों युवक पानी का बहाव तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर गहरी नदी में बह गए। दोनों युवकों के बहने की सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सोहनलाल बालियान अपने हमराह पुलिस कर्मियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और देर रात नदी में उतरकर दोनों यूवकों को सुरक्षित बाहर निकाला।
उप निरीक्षक सोहनलाल बालियान की तत्परता, साहस और समय पर की गई करवाई से दोनों युवकों की जान बच गई। हादसे में उनकी प्लैटिना मोटरसाइकिल भी नदी में बह गई, जिसका मंगलवार की सुबह तक मोटरसाइकिल का पता नहीं चल सका। पुलिस बाइक की तलाश में ड्यूटी है।।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *