बाराबंकी:टिकैतनगर
कंचनपुर गांव के पास खेत में बकरी के बच्चे को निगल रहे करीब 10 फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। शोर मचाने पर मौके पर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने लाठियों से हमला कर अजगर को मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन्यजीव की हत्या पर ग्रामीणों को सख्त चेतावनी दी। वन गार्ड श्यामलाल ने बताया कि अजगर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है, ताकि विधि अनुसार कार्रवाई की जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि यह अजगर कई दिनों से क्षेत्र में दिखाई दे रहा था। इसकी इसकी सूचना भी कई बार वन विभाग को दी गई थी, लेकिन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं आया। अब यह मवेशियों पर हमला कर रहा था, जिससे गांव में डर का माहौल था। इससे ग्रामीणों ने अजगर को पीटकर मार डाला। वन गार्ड ने ग्रामीणों से कहा कि ऐसी स्थिति में वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने के बजाय तत्काल विभाग को सूचना दें, क्योंकि वन्यजीवों को मारना कानूनन अपराध है।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।