रिपोर्ट शाहनूर आलम प्रयागराज मंडल सहायक ब्यूरो प्रमुख

MD NEWS बहुआयामी समाचार

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज रेलवे फाटक के पास सोमवार शाम करीब 7 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। फाटक पार करते समय नौचंदी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 34 वर्षीय सोनू शुक्ला की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि खेमीपुर गांव निवासी कमलेश शुक्ला के बेटे सोनू रेलवे फाटक पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार नौचंदी एक्सप्रेस आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सोनू कुछ समझ पाते, उससे पहले ही ट्रेन की चपेट में आ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
सोनू अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़े थे। उनकी मां विशाखा देवी खेमीपुर की मौजूदा क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। बेटे की मौत के बाद मां समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
कुंडा कोतवाल अरविंद सिंह के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *