रिपोर्टर मौहम्मद फ़ैज़ान

नगीना/बिजनौर। थाना क्षेत्र के ग्राम भूरापुर में युवाओं के बीच कहासुनी होने पर देर रात थाना नगीना पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। मामले में दोनों पक्षों का कहना है कि वे लोग रात में ही थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि उनमें समझौता हो गया है।सोमवार सुबह तक युवक को पुलिस ने नहीं छोड़ा तो भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने थाना परिसर में धरना शुरू कर दिया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बलजीत सिंह, राहुल चौधरी आदि का आरोप है कि पुलिस ने कार्तिक पुत्र मुन्नू सिंह निवासी ग्राम धीमारेहड़ी को रविवार आधी रात अर्धनग्न अवस्था में हिरासत में लिया।पूछताछ के बाद उसे सोमवार तक भी नहीं छोड़ा, जबकि दोनों पक्ष आपसी समझौते की बात बता चुके हैं। सोमवार देरशाम तक थाना परिसर में धरना जारी था। उधर सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि पुलिस को देर रात सूचना मिली कि दो पक्षों में विवाद और फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया लिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।