आगरा। विधानसभा ग्रामीण क्षेत्र के ब्लॉक बिचपुरी अंतर्गत गांव चैतना में श्री तालेवर प्रजापति समाजसेवी के सहयोग एवं संरक्षण में लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आगरा गौरी शंकर प्रजापति गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं रीति-नीतियों से अवगत कराया।

पार्टी विस्तार के लिए चलाए जा रहे घर-घर जोड़ो अभियान के तहत सभी समाज एवं सभी वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ने की अपील की गई। इस दौरान पार्टी को मजबूत करने और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी को लेकर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संगठन के विस्तार में सहयोग करने की बात कही। पार्टी की ओर से सभी समाज एवं वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर मूलचंद प्रजापति, राम गोपाल प्रजापति, नारायण सिंह, दीपू प्रजापति, शिवा प्रजापति, करण प्रजापति, मनीष कुमार, उदयवीर सिंह, उदयभान सिंह, मुकेश कुमार, राजकुमार, राकेश कुमार, ओमवीर प्रजापति, राहुल प्रजापति, राधेश्याम प्रजापति, मुनीम मास्टर, योगेश कुमार, गौरव प्रजापति, दिलीप कुमार, त्रिवेणी देवी, रूप, श्रीमती रूपवती, श्रीमती ममता देवी, श्रीमती देवी, श्रीमती रानी देवी, श्रीमती कमलेश देवी, श्रीमती मीरा देवी, लीलाधर सिंह, मोहर सिंह, विनोद कुमार, बबलू, राकेश कुमार, सुरेश चंद, कान्हा प्रजापति, घासीराम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान लोकप्रिय राष्ट्रवादी पार्टी की ओर से सभी गांववासियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

रिपोर्ट — कृष्णा प्रजापति
पत्रकार, एम डी न्यू�

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *