लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक कोटेदार के साथ लूटपाट की घटना सामने आई। पीड़ित नौशाद अली खान पलिया से अपने गांव लखरावा लौट रहे थे।

बहुआयामी समाचार बिजुआ रिपोर्ट हरेन्द्र प्रताप सिंह,

रात साढ़े 8 बजे नहर बस्तौली मार्ग पर हरैया पुलिया के पास तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने नौशाद की पिटाई कर दी और उनका सिर फोड़ दिया। हमलावरों ने उनका मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिया। नौशाद अपनी बाइक वहीं छोड़कर जान बचाकर भागने में सफल रहे। नौशाद पास के गाँव हरैया तक किसी तरह भागते हुए पहुचे। जहा हर्रेया गांव के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घायल नौशाद को एंबुलेंस से बिजुआ सीएचसी में भर्ती कराया। उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से नौशाद की बाइक बरामद कर बिजुआ पुलिस चौकी में रखी है। भीरा पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।