जाको राखे साइयां मार सके ना कोई की कहावत हुई सिद्ध पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षी पर अवैध असलहे से जान से मारने की कोशिश में की फायर।
जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता
बाराबंकी। पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने अवैध असलहे से फायर कर दिया गनीमत रही उसी वक्त हाफडाला आ गया जिससे युवक बाल बाल बच गया।

सूचना पर पहुंची मसोली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया युवक ने थाने मे तहरीर दी है ।मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम जवारीपुर भौका का है बुधवार की देर शाम जवारीपुर भौका निवासी अभिजीत कुमार पुत्र कमलेश कुमार करपिया स्थित गौशाला को जा रहा था कि रास्ते मे पहले से ही बाइक पर बैठा अवनीश कुमार उर्फ़ बउआ पुत्र सुरेशचंद्र ने अचानक अवैध असलहे से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया गनीमत रही कि उसी समय हाफडाला आ गया जिससे अभिजीत बाल बाल बच गया। बताया जा रहा है कि अभिजीत का अपने पट्टीदार सुरेशचंद्र से जमीनी विवाद चल रहा है सूचना पर डायल 112 सहित थाना मसौली की पुलिस पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए पास पड़ोस मे मौजूद लोगो से घटना के बारे मे जानकारी ली। भुक्तभोगी अभिजीत ने थाना मसौली मे तहरीर दी है ।
