MD NEWS बहुआयामी समाचार

दौलतापुर / निघासन खीरी
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश और नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ने से ग्रामपंचायत दौलतापुर में एक बार फिर बाढ़ ने भीषण तबाही मचाई है। बाढ़ का पानी पंचायत के दर्जनों मजरों और निचली बस्तियों में तेजी से प्रवेश कर गया है, जिससे जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है
जलभराव की चपेट में गांव: सुरजी पुरवा, हुलासी पुरवा, नौगवां, बोटन पुरवा और कोरियना समेत आसपास की बस्तियों में सड़कों और गलियों से लेकर घरों के भीतर तक 2 से 3 फीट पानी भर चुका है।
यातायात ठप: गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जिससे संपर्क कट गया है। आवागमन का एकमात्र सहारा नाव ही बची है।
फसलों को भारी नुकसान: धान और गन्ने की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में पूरी तरह डूब चुकी है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है
