बाराबंकी जिले के देवा कस्बे में एक अजीब घटना सामने आई है देवा मेला ऑडिटोरियम के पीछे मजार जाने वाले वीआईपी रोड पर स्थित एक पेड़ से अचानक पानी बरसने लगा।इस दौरान आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग वहां जमा हो गए। कुछ लोगों का मानना है कि यह ईश्वर का चमत्कार है उनका कहना है कि तेज धूप में एक ही पेड़ कैसे बारिश होना आम बात नहीं है। वहीं कुछ लोग इसे अंधविश्वास बता रहे हैं।

वीडियो यहां से देखें


इस मामले में वन विभाग के देवा रेंजर मयंक सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि पेड़ से बारिश की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी। उनके अनुसार यह बारिश का मौसम है और वाटर लेवल काफी ऊपर है। ऐसे में यह एक सामान्य घटना है। न की कोई चमत्कार।
फिलहाल पेड़ से हो रही बूंदाबांदी को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग जमा हैं। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के शहर मे यह घटना चर्चा का विषय बनी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed