संवाददाता अर्पित कुमार,

सीतापुर जनपद की आदर्श नगर पंचायत हरगांव के कुछ वार्ड वासी नगर पंचायत के जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। कहने को तो नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिला हुआ है। इसके बावजूद नगर के वाशिंदे ग्रामीणों से भी बद्तर जीवन जीने के लिए विवश हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जिले की आदर्श नगर पंचायत हरगांव के तीर्थ वार्ड के नागरिक जल निकासी की समुचित व्यवस्था ना होने के कारण थोड़ी सी बरसात होने पर नरकीय जीवन जीने के लिए विवश हैं।इस सम्बन्ध में तीर्थ वार्ड के जिम्मेदार नागरिक एवं पत्रकार धर्मेंद्र राणा सहित अन्य नागरिकों में जल निकासी की व्यवस्था के साथ-साथ मार्ग निर्माण तत्काल कराए जाने की मांग की है।नागरिकों की मांग पर इस सम्बन्ध में तीर्थ वार्ड की सभासद राजेश्वरी देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल भराव के कारण नागरिकों को परेशानी हो रही है। जिसका मुझे ज्ञान है।नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल निकासी की व्यवस्था के साथ मार्ग निर्माण शीघ्रातिशीघ्र होना है। इसके लिए टेंडर भी हो चुके हैं। धनराशि भी निर्गत हो चुकी है। ठेकेदार से तत्काल मार्ग बनवाने की गुजारिश भी की जा रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।