संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी

संदिग्ध परिस्थितियों में ओवर ब्रिज के नीचे मिली चौकीदार की लाश,परिजनों के आरोपों पर पुलिस कर रही जाँच, थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार जांचोपरांत की जाएगी विधिक कार्रवाई। हरगांव सीतापुर —- सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में एक शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया।सूचना पाकर मौके पर पहुंची हरगांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पी एम हेतु सीतापुर भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतापुर जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बेनीपुर राजा दशरथपुर निवासी चालिस वर्षीय महेंद्र पाल पुत्र अयोध्या प्रसाद ग्राम मरखापुर पुलिस चौकी ओयल जिला खीरी स्थिति इंटरलाक फैक्ट्री में चौकीदारी के पद पर काम करता था।परिजनों के अनुसार गुरुवार की रात नौ बजे घर से उसे कोई बुला कर ले गया था।जिसके बाद महेन्द्र पाल का शव शुक्रवार की देर शाम ओवर ब्रिज के नीचे पाया गया।हरगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है।शाम हो जाने के कारण परिजनों ने शव का अन्तिम संस्कार नहीं किया है। परिजनों के आरोपों पर पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। इस सम्बन्ध में थाना अध्यक्ष हरगांव अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने एवं जांचोंपरान्त उचित विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

सीएचसी स्योहारा में 30 साल से अधिक उम्र के लोगों की नियमित हो रही एनसीडी स्क्रीनिंग।……………………………रिपोर्टर नौशाद मालिक…………………………….बीपी, शुगर समेत कैंसर की जांच की सुविधा, अधीक्षक डॉ स्नेही ने लोगों से एनसीडी स्क्रीनिंग कराने की अपील की।स्योहारा। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की समय रहते पहचान और रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) स्योहारा में 30 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कैंसर आदि से संबंधित जांच की जा रही है।जबसे सीएचसी स्योहारा में एनसीडी चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिजीत भारद्वाज की पोस्टिंग हुई है । एनसीडी स्क्रीनिंग में भी सुधार हुआ है।जिले मे स्योहरा 3 नंबर पर आ गया है।