**बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर

1 सितंबर लखीमपुर खीरी फायर स्टेशन लखीमपुर में अग्नि सचेतक योजना के तहत सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अग्निशमन तथा आपात सेवा लखनऊ और मुख्य अग्निशमन अधिकारी खीरी अक्षय रंजन शर्मा के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ।प्रशिक्षण में अग्नि सचेतकों को आग बुझाने की तकनीक, प्राथमिक बचाव और आपातकालीन प्रतिक्रिया से अवगत कराया गया। प्रशिक्षु सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग कर अग्नि रोकथाम के व्यावहारिक कौशल में निपुण हुए।इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल अग्नि सुरक्षा में दक्षता बढ़ाना था, बल्कि स्थानीय स्तर पर जागरूकता की अलख जलाना और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना भी रहा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

युवा मंडलों को सशक्त बनाने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : सागर माहेश्वरीMD न्यूज़ कन्नौजकन्नौज/इंदरगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माय भारत) कन्नौज के तत्वावधान में संचालित युवा मंडल विकास अभियान का समापन समारोह बुधवार को सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचाटीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राकेश सिंह सेंगर (पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान, कलसान), विशिष्ट अतिथि नूरुद्दीन आफाकी (प्रदेश अध्यक्ष, बर्ड पीस हार्मनी) तथा जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।