*एम, डी, न्यूज़। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के एंव थाना प्रभारी सिखेडा के कुशल नेतृत्व में थाना सिखेडा पुलिस को दिनांक 31.08 2025 की रात्रि में मुखबिर द्वारा थाना सिखेडा पुलिस को सूचना दी भंडूर-मार्ग पर एक कच्चे रास्ते पर कुछ गौकश अभियुक्त आवारा गोवंशीय पशुओं की गौकशी करने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम मुखबिर द्वारा बताये गये। स्थान पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोगों द्वारा गौकशी के लिये एक गोवंशीय पशु को बांध रखा है। तथा गौकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की घेराबन्दी की गयी। तथा आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी। अभियुक्तों द्वारा खुद को पुलिस से घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। अभियुक्तों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया। तथा उसके अन्य तीन साथी मौके से फरार हो गये। पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। तथा एक अन्य अभियुक्त को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा घायल, अभियुक्त के कब्जे से अवैध शस्त्र, गौकशी के उपकरण, एक मोटरसाइकिल तथा एक रास गौवंश बरामद किया गया। पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कांबिग की जा रही है। थाना सिखेडा पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम नौशाद पुत्र गुल्जार निवासी म0नं0-1017/12 जामिया नगर, दक्षिणी खालापार, थाना खालापार, मुजफ्फरनगर, व पीरू पुत्र यामीन निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा, मुजफ्फरमुजफ्फरनगर बताया। थाना सिखेड़ा पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *