निघासन । एक किशोर की गर्दन संदिग्ध परिस्थितियों में कटने का मामला सामने आया है। यह घटना निघासन थाना क्षेत्र के चखरा गांव की है, जहां विक्रम पुत्र रामगोपाल नामक किशोर गन्ने के खेत में घास लेने गया था, तभी वहां यह गंभीर हादसा हुआ।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल किशोर को तड़पता हुआ देखा और तत्काल सीएचसी निघासन अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में सुविधाओं की भारी कमी देखने को मिली, स्ट्रेचर तक नहीं मिला, और पुलिसकर्मी उसे हाथों में उठाकर एंबुलेंस तक ले गए।

चश्मदीद बाल गोविंद शर्मा ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे, तभी गन्ने के खेत से चीखने की आवाज सुनाई दी। जब मौके पर पहुंचे, तो देखा कि लड़के की गर्दन बुरी तरह कटी थी। कुछ लोगों ने इसे बाघ का हमला बताया, लेकिन वहां किसी जानवर के पदचिन्ह नहीं, बल्कि इंसानों के पैरों के निशान मिले।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, और यह स्पष्ट नहीं है कि यह हमला जानवर द्वारा किया गया था या किसी इंसान द्वारा। ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *