रिपोर्टर मुन्ताज अली सेवापुरी

एम डी न्यूज़
वाराणसी। जंसा थाना क्षेत्र के भाऊपुर (टेकरियां) में शुक्रवार की देर शाम 8.30बजे एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक दो युवक रामेश्वर से जंसा की तरफ जा रहे थे वे भाऊपुर (टेकरियां) पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही अल्टो कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों के कार चालक तेज गति से वाहन चला रहा था और अचानक सामने आए बाइक सवार को बचा नहीं सका। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी बाजार पहुंचाया , जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *