
हजरतपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं
जनपद बदायूँ के हजरतपुर थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी केके तिवारी के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था को बनाए रखना रहा।इस अवसर पर थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह, एसआई राजेश कुमार, एसआई मुनेश कुमार, एसआई अशोक कुमार सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, ग्राम प्रधानों एवं सम्मानित लोगों ने भी सहभागिता की।क्षेत्राधिकारी केके तिवारी ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह ने भी सभी से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जनता के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है।बैठक का समापन आपसी संवाद और सहयोग के संकल्प के साथ किया गया।
