मुनेश कुमार पत्रकार सहसवान बदायूं।

(बदायूं) सहसवान-: दहगवां ब्लॉक क्षेत्र केअंतर्गत ग्राम पंचायत सुजावली में एक ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव महिपाल सिंह ने की।

इस चौपाल में केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय योजनाओं के बारे में बताया गया। इनमें पेंशन, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास योजना, व्यक्तिगत शौचालय और मनरेगा योजना शामिल थीं। ग्रामीणों को रोजगार से संबंधित विभिन्न जानकारियाँ भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान जी-राम जी योजना (पूर्व मनरेगा योजना) पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, उपस्थित लोगों को स्वच्छता के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सुजावली गांव के ग्राम प्रधान ब्रह्मचारी यादव, प्रधान प्रतिनिधि जगनेश यादव, पंचायत सहायक वीरेश यादव, देवेंद्र यादव, कुलदीप यादव, बृजेश यादव, राजेश यादव, बृजकिशोर यादव, राहुल यादव, पप्पू, अंकुश, राहुल, योगेश, गुड्डू,सहित कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *