आदर्श श्रीवास्तव एम डी न्यूज

वाराणसी पुलिस की बड़ी सफलता, बड़ागांव थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 25,000/- रुपये इनामियाँ कुख्यात गौ-तस्कर गोविन्द सिंह (निवासी कैमूर, बिहार) गिरफ्तार। मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी, इलाज जारी है। आरोपी का पूर्वी यूपी के कई जिलों में नेटवर्क है। उस पर अलग अलग जिलों में 8 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल तक फैले गौ-तस्करी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी हैं। गौ तस्करी के धंधे में “स्पॉटर” से शुरुआत कर ट्रांसपोर्टर तक का सफर। पुलिस ने अन्य अपराधियों की पहचान की है, उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *