*वाराणसी:* चोलापुर थाना क्षेत्र में कल शाम एक सड़क हादसे में मंदिर के पुजारी मेवादास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ग्रामीणों की सहायता से दीनदयाल अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें BHU ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। पुजारी मेवादास 3 माह से मौन व्रत पर थे।

