31 अक्टूबर 2026*

सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं

बदायूँ :- लौहपुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सुनील राठौर ने कहा सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का अनुपम उदाहरण है। देश उन्हें लौहपुरुष के रूप में सदैव याद करता रहेगा।

उनका योगदान केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका रही। आज हम सभी का दायित्व है, कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की विरासत और उनके राष्ट्र निर्माण के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है। सरदार पटेल का जीवन प्रत्येक देशवासी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुखदेव राठौर, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मा, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, धीरज पटेल, तीतेन्द्र पटेल, अंकित राज्य अवदेश पटेल, राजू प्रजापति, कुणाल राठौर, गुड्डू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेश राठौर, जगमोहन सिंह, जगमोहन सिंह, गुड्डू राघव, सुमन संघर्षी, जया साहू, पूनम शर्मा, प्रतिभा सिंह, मेखला सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *