श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी की मुश्किलें बढी अयोध्या मंडल आयुक्त की जांच में वर्ष 2023- 2024 और वर्ष 2024 -2025 मैं विश्वविद्यालय में बिना मान्यता LLB कक्षाएं संचालित की


बाराबंकी उत्तर प्रदेश श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी मैं बिना मान्यता के विधि पाठ्यक्रम LLB कोर्स संचालित करने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में विवाद गहराता जा रहा है एबीवीपी कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन और पुलिस के लाठी चार्ज के बाद अब विश्वविद्यालय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चालू हो गई है


बिना मान्यता के एलएलबी कोर्स संचालित करने को लेकर मुकदमा दर्ज सूत्रों के अनुसार अयोध्या मंडल आयुक्त की जांच के दौरान रिपोर्ट में पुष्टि हुई है 2023 -2024 और 2024 -2025 मैं बिना मान्यता के विश्वविद्यालय ने एलएलबी की कक्षाएं संचालित की और छात्रों से प्रवेश लेकर परीक्षाएं भी कराई इस गंभीर लापरवाही को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ माना गया जांच रिपोर्ट के आधार पर अपर सचिव डॉक्टर दिनेश कुमार ने नगर कोतवाली बाराबंकी में तहरीर दी इसके बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ BNS की धारा 318(4),338,336(3) और 340 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और 28 लाख का जुर्माना
वहीं स्थानीय ग्रामीणों व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर राजस्व प्रशासन ने जांच की जांच में पाया गया कि यूनिवर्सिटी ने करीब 6 बीघा सरकारी जमीन जिसमें नाली, चक मार्ग, तालाब, बंजर भूमि शामिल है जिस पर अवैध कब्जा किया गया है तहसीलदार कोर्ट ने 25 अगस्त को आदेश जारी कर विश्वविद्यालय पर 27.96 लाख का जुर्माना लगाया और 30 दिन के अंदर कब्जा हटाने को आदेश दिया आदेश का पालन न होने पर प्रशासन बुलडोजर की तैयारी मैं है इस पूरे मामले पर विश्व विद्यालय की रजिस्ट्रार डॉक्टर नीरजा जिंदल ने कहा कि हमें कोई ऐसा आदेश य नोटिस की कोई जानकारी नहीं है वही एसडीम नवाबगंज आनंद तिवारी ने जुर्माने और बेदखली के आदेश की पुष्टि की है


रिपोर्टर रामानंद सागर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *