जिला रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट

एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार न्यूज़ चैनल
आज दिनांक 14.02.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जीरो पॉइंट, सिविल लाइन पर पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ कर्तव्य निर्वहन करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके उपरांत थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत पंजाब नगर शिव मंदिर एवं थाना मिलक क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रठौड़ा शिव मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया । सीसीटीवी कैमरों एवं बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था के दृष्टिगत संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए ।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *