रिपोर्टर:- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)


लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त विजय विश्वास पंत एवं आईजी किरण एस ने अधिकारियों के साथ छोटीकाशी गोला कॉरिडोर का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, ट्रैफिक नियंत्रण, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी व्यवस्था तथा मेडिकल सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया गया।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ वॉलिंटियर्स की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में ड्यूटी चार्ट, आपातकालीन व्यवस्था, बैरिकेडिंग, कंट्रोल रूम संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि महाशिवरात्रि पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *