मितौली कस्बे में ईद मिलादुन्नबी पर्व अकीदत के साथ मनाया गया। जुलूस में इस्लामी झंडे के साथ तिरंगा झंडा भी लहराया गया। देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। मुस्लिम समाज के लोग व नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रमुख चौराहों पर जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। साथ ही पैगंबरे इस्लाम के जन्मदिन की खुशी में लोगों ने मिठाइयां बांटी। पूर्व विधायक सुनील कुमार लाला सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



