जीएसटी दरों का बदलाव निम्न, मध्यम वर्ग के लिए सराहनीय फैसला – *डॉक्टर कौशल* *MD News – बहुआयामी समाचार से मोहम्मद अशफाक की रिपोर्ट*गोलागोकर्णनाथ लखीमपुर,आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा घोषित नेक्स्ट जेन जीएसटी सुधार का कदम निम्न और मध्यम वर्ग के लिए जनहितकारी साबित हुआ है। यह बात भाजपा नेता एवं जाने माने समाजसेवी सनसाइन हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कौशल वर्मा ने व्यक्त किए हैं। कहा है कि इस सुधार से स्वास्थ्य सेवाओं,रोजमर्रा की चीजों, किसानों और खेती,शिक्षा को किफायती,वाहन ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान आदि सस्ते हुए हैं। अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के लिए भी एक गेम चेंजर हैं। इसके अंतर्गत आवश्यक चिकित्सीय वस्तुओं पर कर के बोझ में कमी आएगी और दवाओं व फार्मास्युटिकल निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। शिक्षा के लिए जो जीएसटी फ्री किया है। वह भी काफी सराहनीय हैं। साथ ही, उर्वरक क्षेत्र के लिए सहायता में बढ़ोतरी से कृषि क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। किसान महत्वपूर्ण रूप से लाभान्वित होंगे। ये संरचनात्मक सुधार भारत की स्वास्थ्य अवसंरचना को मज़बूत करने के साथ हर घर तक किफ़ायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुच सम्भव बनाएगी। यह सुधार आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed