हरदोई……..बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुजरई में शुक्रवार की देर रात संदिग्ध हालत में छत से गिरकर महिला घायल हो गई। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर उसे छत से फेंकने का आरोप लगाया है।गांव गुजरई निवासी खुशनुमा (32) शुक्रवार की शाम छत पर सोने गई थी। देर रात संदिग्ध हालत में वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे।जहां पति मशरूर की सूचना पर सांडी निवासी मायके पक्ष के लोग भी आ गए। खुशनुमा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर बेटी को छत से फेंककर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया।
मृतका के पति ने बताया कि पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *