रिपोर्टर :- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़
लखीमपुर खीरी
ग्राम खेरवा थाना नीमगांव निवासी राखी सिंह पत्नी रोहित सिंह द्वारा इंस्टाग्राम आईडी पर दहशत फैलाने के उद्देश्य से अवैध असलहा लहराते हुए फोटो अपलोड की गई है। खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर भौकाल पेलने का यह मामला अब स्थानीय पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़ा कर रहा है।

सोशल मीडिया पर नाजायज हथियारों के साथ इस तरह का प्रदर्शन न केवल अपराधियों को बढ़ावा देता है बल्कि समाज में भय का माहौल पैदा करने का प्रयास है।

सवाल यह है कि जब आम जनता को छोटी-सी गलती पर नोटिस थमा दिया जाता है तो ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई क्यों नहीं होती?

अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है या फिर यह भी महज़ चर्चा बनकर रह जाएगा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed