सहसवान : बदायूं मेरठ हाईवे पर जतकी मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई । इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए । राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को देहगवां सीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को इसकी जानकारी दी। तहसील क्षेत्र के ग्राम भोयस निवासी राजू और जसपाल रविवार को दहगवां गए थे । देर शाम वह गांव को लौट रहे थे । जतकी गांव के पास करियावैन निवासी धर्मपाल और श्रीपाल की बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई । हादसे में धर्मपाल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए । स्थानीय लोगों की सूचना पर जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया । इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ग्रामीणों के मुताबिक दोनों बाइक की रफ्तार तेज थी । मोड़ होने के कारण दिखाई नहीं दिया और बाइकों की आपस में टक्कर हो गई । दोनों बाइक सवार होता हेलमेट नहीं थी अगर हेलमेट होते तो शायद जान बच जाती है । उधर दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *