** फरधान खीरी। थाना क्षेत्र के लालपुर में कुछ ग्रामीण गांव के किनारे खेत पर किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही दोस्त मोहम्मद के गन्ने के खेत के अंदर गोवंश के अवशेष पड़े मिले। देखते ही देखते अवशेष मिलने की खबर आग की तरह फैल गई, जिससे क्षेत्र में हंगामा मच गया और आनन फानन में दर्जनों लोग मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मनिकापुर चौकी इंचार्ज के.के. यादव को दी, सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, धीरे-धीरे गोवंशीय पशुओं की हत्या से ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने लगा। ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही फरधान थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए तथा ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद जांच पड़ताल करके पुलिस ने अवशेषों को गड्ढा खोदकर गड़वा दिया। इस मामले में पुलिस द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।फरधान थाना प्रभारी दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, जांच की जा रही है।

रिपोर्ट – शाबान सिद्दीकी

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed