उझानी : 19 जून अंतरराष्ट्रीय योग शिविर के उपलक्ष्य में नगर के पण्डित भगवान दास पैलेस में त्रिदिवसीय योग शिविर कैम्प आयोजित किया गया । कैम्प का शुभारम्भ विल्सी भाजपा विधायक हरीश चन्द्र शाक्य ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया । योगाचार्य के रूप में डॉ० प्रभाकर मिश्रा व सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे । योग शिविर के प्रथम दिन अलोम – विलोम , कपाल भारती ,ताड़ासन, शवासन आदि कराए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक पण्डित किशन चन्द्र शर्मा, अवधेश गोयल, जय पाल थरेजा, राहुल शंखधार, ग्रीश पाल सिंह, मोनू शर्मा, डॉ आलोक गुप्ता, राजीव गोयल, उदित कुमार वार्ष्णेय, डॉ ब्रह्मनारायन शर्मा,पुनीत वार्ष्णेय आदि लोग उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *