बदायूं में विधायक के स्कूल में चोरी: 83हजार रुपए और चांदी की मूर्तियां ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं के बिसौली में विधायक आशुतोष मौर्य के पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में चोरी हुई है। मंगलवार रात चोरों ने स्कूल के ऑफिस में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 83 हजार रुपए नकद और श्री गणेश-लक्ष्मी की चांदी की मूर्तियां चुरा लीं।स्कूल मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर स्थित है। यह विधायक आशुतोष मौर्य और रवि जौहरी की पार्टनर शिप में चलता है।

मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद स्टाफऔर प्रिंसिपल चले गए थे। बुधवार सुबह सफाईकर्मी ने देखा कि प्रशासनिक भवन के गेट के ताले टूटे हुए थे।सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश चोर दिखाई दिएस्टाफ रूम और प्रिंसिपल रूम के ताले भी टूटे मिले। चोरों ने तीन अलमारियों के ताले तोड़कर लॉकर से पैसे और मूर्तियां चुरा लीं।

सीसीटीवी फुटेज में तीन नकाबपोश चोर दिखाई दिए हैं। वे स्कूल की पिछली दीवार फांदकर अंदर घुसे।घटना रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच की है। चोरों ने ऑफिस में रखे दस्तावेज भी खंगाले और सारा सामान बिखेर दिया। स्कूल के एमडी रवि जौहरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि विधायक की पत्नी व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन सुषमा मौर्या इस स्कूल की ट्रस्टी हैं।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *