लखीमपुर खीरी ।12 मार्च, थरबरन गंज निवासी सगीर अहमद का सर्कस पड़ोसी कतिथ प्रधान ने पिछले 20 सालों से जीना दूभर कर रखा है। कतिथ प्रधान ने सगीर अहमद के घर के ऊपर दक्षिण में 3 मंजिल ऊपर से काफी बड़ा परनाला डायरेक्ट गिर रहा है। बताते हैं कि कतिथ प्रधान ने नजूल की जमीन पर अवैध रूप से 3 मंजिल का मकान खड़ा कर रखा है जो कि पूणरतया अवैध है शासन प्रशासन को इस मकान पर ध्वसतीकरण की कार्रवाई अविलंब करनी चाहिए।उक्त कतिथ प्रधान ने तंग करने की वजह से समर सिबिल का पानी व बरसाती पानी निरन्तर बहाता रहता है, सगीर अहमद का मेन रास्ता जो उत्तर दक्षिण दिशा में है, उस में कतिथ प्रधान नें कई बड़े पाइप डालकर पूरी गली पर रात दिन पाखाने का गंदा पानी को अवैध रूप से बहाता रहता है। उत्तर दिशा से जो नाली आती थी, उसे कतिथ प्रधान ने अपने धनबल के दम पर पाट दी है। जिस से सदैव जलभराव की स्थित उत्पन्न हुई है। मुख्य रूप से इस रास्ते पर तमाम पड़ौसियों का भी जीवन दूभर हो गया है, जिस में अनीस अहमद, विमलेश कुमार, कमलेश कुमार, व रईस अहमद उस्मानी आदि थरबरन गंज निवासी मुख्य रूप से शामिल हैं।

इस सम्बन्ध में भाई सगीर अहमद ने दिनांक 18 दिसम्बर 2025 को सामूहिक रूप से ई.ओ. नगर पालिका परिषद लखीमपुर से तथा माननीय मुख्य मन्त्री महोदय उ०प्र०शासन लखनऊ से जनसुनवाई में संदर्भ संख्या 40015326006894 दिनांक 16-2-2026 पर शिकायत की है परन्तु अभी तक कथित प्रधान पर शासन व प्रशासन ने कोई भी कार्यवाही नहीं की है। न ही नगर पालिका परिषद लखीमपुर ने नाली ही खुलवाई है,और न ही स्थानीय पुलिस ने ही इस कतिथ प्रधान का परनाला ही बन्द कराया है। सगीर अहमद का परिवार बीमारी और परेशानी में जी रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *