जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढाना थाना पुलिस ने ग्राम हुसैनपुर कला निवासी फरमान पुत्र नसीम के खिलाफ कई मामले दर्ज होने पर उसका गुंडा एक्ट में चालान करते हुए इसकी चलानी रिपोर्ट डीएम न्यायालय में गुंडा एक्ट के अंतर्गत दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट में हुई। अपर जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के क्रम में फरमान को उत्तर प्रदेश गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम की धारा-3 की कार्य़वाही करते हुए 06 माह के लिए जनपद से निष्कासित किया गया है। इस दौरान ढोल बजवाकर व मुनादी कराते हुए प्रचार एवं प्रसार किया गया तथा आदेश की एक प्रति अभियुक्त के मकान पर चस्पा करते हुए उसके परिजनों को भी दी गयी। यदि जिलाबदर अवधि के दौरान अभियुक्त जनपद की सीमा में प्रवेश करता है तो उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी

MD News बहुआयामी सामाचार चैनल जिला ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन बुढ़ाना मुजफ्फरनगर 9412582966

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed