सत्ता की हनक में किया कब्जा गगन सिंह चौहान शाहजहांपुर: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने उप जिलाधिकारी पुवायां के द्वारा जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया ज्ञापन नायाब तहसीलदार सगीर ने प्राप्त किया। ग्राम सिहोरा गाटा संख्या 138/1 निगोही पुवायां रोड पर स्थित है। की जमीन प्रार्थी ममता देवी पत्नी राजेश सिंह तथा धीरेंद्र पाल सिंह पुत्र रंजीत सिंह, सहदेव सिंह पुत्र शिवपाल सिंह ने 7. 8.2025 को शेर मोहम्मद आदि से खरीदी थी। इसी गाटा संख्या 138/4 जो आशा देवी पत्नी कृष्ण चंद्र मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष शाहजहांपुर ने 20-8-2025 को खरीदी थी जो कि उक्त लोगों ने प्रार्थना पत्र तहसील पुवाया में नाप हेतु (पैमाइश) के लिए दिया था लेकिन भाजपा जिला अध्यक्ष के. सी. मिश्रा ने कब्जा के नियत से उसे जमीन पर पहले से ही कब्जा करना शुरू कर दिया 7.9.2025 को सैकड़ो लोगों के साथ दो जेसीबी सात ट्रैक्टर सहित तमाम लोगों ने उसे पर कब्जा करके निर्माण कार्य शुरू कर दिया संगठन का कहना है इस निर्माण कार्य को 24 घंटे के अंदर कार्य नहीं रोका गया। तो संगठन तमाम किसान भाई अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रोड जाम भूख हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगे‌। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। मौके पर तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गंगवार तहसील महासचिव सचिन मिश्रा, अशोक सिंह, मोनू सिंह, एडवोकेट विनीत मिश्रा, राजन सिंह, लालता प्रसाद मुखिया, सुदेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed