बाराबंकी रामनगर कोतवाली क्षेत्र के महादेवा चौकी क्षेत्र में एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है गजापुरवा मजरे पंचायत बड़नपुर गांव निवासी वीरेंद्र पुत्र भुलाई 11 सितंबर को बिना किसी को घर बताएं चले गए जो आज तक घर नहीं लौटे ना ही कोई संपर्क किया वीरेंद्र की पत्नी रंभा ने शनिवार को थाना दिवस में शिकायत दर्ज कराई है रंभा ने बताया कि उनके पति वीरेंद्र कुछ समय से बीमार थे व मानसिक रूप से भी परेशान रहा करते थे परिवार ने रिश्तेदारों व जानकारो के यहां तलाश की लेकिन वीरेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला और रंभा ने चौकी प्रभारी महादेव और कोतवाली प्रभारी रामनगर से अपने पति के खोजबीन की मांग की है उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 9316 630964 भी दिया है थाना रामनगर प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश के प्रयास किया जा रहे हैं परिवार के लोगों से अपील है कि अगर किसी को वीरेंद्र के बारे में कोई जानकारी मिले तो वह पुलिस व परिवार को सूचित करें

रिपोर्टर रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *