जिला संवाददाता -विशाल गुप्ता

बाराबंकी:- शनिवार को सर्वोदय इंटर कालेज न्योछना में विद्यालय का स्थापना दिवस एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह मनाया गया। जिसके मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रसाद वर्मा “पप्पू” पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने उपस्थित मेधावी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा शिक्षा ही विकास के सभी द्वार खोलती है नीट की परिक्षा मे जिले के उत्तीर्ण एमबीबीएस में दाखिला प्राप्त छात्रों का जिक्र करते हुए एक आदर्श बताया। छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं को उत्तीर्ण करके देश सेवा करने हेतु प्रेरित किया। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में कालेज में 514 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर आयी छात्रा कुमारी अर्चना यादव को सिलाई मशीन, द्वितीय स्थान प्राप्त वर्षा वर्मा को ट्राली बैग तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा रुपाली वर्मा को बैग देकर पुरस्कृत किया गया। इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में कालेज में 399 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रही छात्रा नसरा बानो को भी एक सिलाई मशीन, द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रा शिवानी यादव को ट्राली बैंग तथा तृतीय स्थान प्राप्त छात्रा नेहा को बैग प्रदान किया गया। सभी कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओ को बैग तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को टिफिन बाक्स प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में वासुदेव वर्मा, मोल्हे प्रसाद, राजेश कुमार यादव प्रधानाचार्य आदर्श इंटर कालेज, संजय वर्मा प्रधानाचार्ग बी. एन बी पब्लिक स्कूल सिद्धौर ने अपने उद्‌बोधन से बच्चों को प्रेरित किया।
इस अवसर पर बाबादीन यादव प्रबन्धक, मायाराम वर्मा, उदय प्रताप सिंह, विक्रमाजीत वर्मा, शिवमंगल चौहान, राधेश्याम पटवा, डॉ. डी.पी. सिंह, अखिलेश चन्द्र, मयंक वर्मा प्रवाचक प्रस्नु, तारिक अंसारी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे स्वामी प्रसाद यादव कालेज के प्रधानाचार्य एवं अमरेश तिवारी जी द्वारा आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed