रामनगर बाराबंकी बुढ़वल स्टेशन और चौकाघाट स्टेशन के बीच केसरी पुर रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवर ब्रिज ओवर ब्रिज निर्माण के कर्मचारियों ने मिट्टी के सैंपल का कार्य शुरू कर दिया है ।

सैंपल पास होने के बाद जल्द ही ओवर ब्रिज की रूपरेखा तैयार की जाएगी भूत भावन लोधेश्वर महादेवा मेले के दौरान भक्तों को जाम का सामना करना पड़ता है और साथ ही आसपास के ग्रामीणों को भी जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है वर्तमान में गोंडा बुढ़वल रेल खंड पर तीसरी रेल लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

इस रेल खंड पर 24 घंटे में 150 से 180 ट्रेनों का आवागमन है जिसके कारण हर 10 मिनट पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होती है और कई बार मरीज एंबुलेंस में फंसे रहते हैं बंद क्रॉसिंग की वजह से समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाते हैं और दम तोड़ देते हैं अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर खास कर ओवर ब्रिज अंडर पास के संबंध में सांसद बाराबंकी तनुज पुनिया ने लोकसभा में आवाज उठाई थी जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार सदैव तत्पर है सूबे के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश शासन की लोधेश्वर महादेव की नगरी से खास नाता है जिन्होंने काशी विश्वनाथ की तर्ज पर लोधेश्वर महादेवा को बनाने का वादा किया है जो पूरा भी हो रहा है इससे लोगों में हर्ष और उल्लास है।
रिपोर्टर रामानंद सागर
