हरेन्द्र प्रताप सिंह
एमडी न्यूज़ बिजुआ

जनपद लखीमपुर खीरी के थाना भीरा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लालजीपुरवा गांव के 16 वर्षीय सौरभ का शव भीरा रपटापुल के पास गन्ने के खेत से बरामद हुआ है।
सौरभ 6 सितंबर की शाम 6:30 बजे भीरा स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर जाने के लिए निकला था। जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने दुकान मालिक से संपर्क किया। दुकान मालिक ने बताया कि सौरभ दुकान से निकल चुका था।


परिजनों ने 7 सितंबर को भीरा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदिग्धों की निशानदेही पर शनिवार दोपहर साढ़े 3 बजे पलिया रोड के पश्चिम में रपटा पुल के पास गन्ने के खेत से शव बरामद किया गया। शव सड़क से करीब 200 मीटर अंदर मिला। परिजन मौके पर पहुचकर शव की पहचान की है।
भीरा थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि यह 6 सितंबर को गुम हुआ था 7 को इसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिनकी निशान देही पर शनिवार एक खेत से शव बरामद किया गया है। एडिशनल एसपी व क्षेत्राधिकारी गोला रमेश कुमार तिवारी ने बताया मौका मुआयना किया है। उन्होने बताया तीन टीमे लगी हुई थी। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *