शिक्षकों में निरन्तर सीखने की इच्छा बनी रहनी चाहिए, प्रशिक्षण उसी का हिस्सा: डॉ राजेश कुमार आर्या।
बाराबंकी: जिला स्तरीय पांच दिवसीय संपूर्ण विषयो पर आधारित एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल प्रशिक्षण डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक डॉ राजेश कुमार आर्या के निर्देशन में चल रहा प्रशिक्षण शनिवार को प्रमाण पत्र वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रवक्ता लालचंद ने टीचर्स को बेसिक उर्दू विषय की बारीकियों से रूबरू कराया। साथ ही अंग्रेजी भाषा अधिगम स्तर के विभिन्न स्तरों पीड़ागोजी, पीरागोजी के प्रकार की चर्चा की। शिक्षक केंद्रित शिक्षा से बाल केंद्रित शिक्षा,और आत्म केंद्रित शिक्षा, साइबर शिक्षा आदि पर विस्तार से जानकारी दी, डॉ गीतांजलि सिंह यादव ने पाठ योजना और शिक्षण योजना पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान किया ।

जिला स्तरीय पांच दिवसीय एकीकृत प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण विषयों पर आधारित प्रशिक्षण में ब्लॉक मासौली,देवा,सिरौलीगौसपुर,हरक और बंकी के शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । इस अवसर पर नोडल प्रवक्ता अमित कुमार राय एवं राज्य स्तरीय संदर्भदाता आनंद कुमार यादव, आर पी यादव,लालचंद,राहुल सिंह सूर्यवंशी , महेंद्र कुमार यादव ,जहीर अहमद जितेंद्र कुमार सोनकर , कीर्ति अवस्थी,सुकेश रंजन श्रीवास्तव शिखा साहू,गीतांजलि यादव ने विशेष प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस वरिष्ठ प्रवक्ता श्री अमित कुमार यादव जी के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

रिपोर्ट मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा (अयोध्या)।
