बहु आयामी समाचार एमडी न्यूज़ वॉइस ब्यूरो चीफ लखनऊ मंडल मोहम्मद आमिर 13 सितंबर

लखीमपुर-खीरी
दिल से दिल तक की थीम पर आई.के.एम.जी. का मंच वार्षिकोत्सव के अवसर पर रंग-बिरंगे कार्यक्रमों से सजा। नई कार्यकारिणी का स्वागत और पुराने पदाधिकारियों की भावभीनी विदाई ने आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन डॉ. इरा श्रीवास्तव एवं शिक्षिका क्षमा टंडन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों अतिथियों का स्वागत राम नाम पटका ओढ़ाकर एवं पवित्र गीता भेंट कर किया गया।खत्री सभा लखीमपुर के अध्यक्ष कमल मेहरोत्रा तथा युवा खत्री सभा अध्यक्ष तनमय पुरी का भी पटका पहनाकर एवं श्रीफल देकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रुचि खन्ना ने किया।

इसके पश्चात जाति-गान की मनोहारी प्रस्तुति संगीता महेन्द्र, अनामिका सरीन एवं कविता शेखर ने दी। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अंजुल जलोटा ने अपना दायित्व नवनियुक्त अध्यक्ष रश्मि महेन्द्र को सौंपा। नवनियुक्त सचिव संगीता महेन्द्र ने सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का समापन रात्रिभोज के साथ हुआ। आई.के.एम.जी. की संरक्षिका सविता चोपड़ा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित यह वार्षिकोत्सव यादगार बन गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *