थाना सांडी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ कुछ लोगों की तस्वीर मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.

गिरफ्तार आरोपी का नाम राजवीर पुत्र जाहरे है, जो धर्मपुर, सवायजपुर, जनपद हरदोई का निवासी है. पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा (.12 बोर) और एक जिंदा कारतूस (.12 बोर) बरामद किया है.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी राखी सिंह पुत्री शिवकरन सिंह निवासी लाहौरीपुरवा, थाना सांडी भी शामिल है. पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार किया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *