हरदोई: आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी अंबेडकर वाहिनी सांडी विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रामपुर मझियारा मे भ्रमण करके जनता की समस्याओं को सुना राहत सामग्री वितरित की। सपा नेता पानू ने बाढ़ प्रभावित पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और हर सुख दुख में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया, उन्होंने बयान जारी कर कहा कि सांडी विधानसभा क्षेत्र में रामपुर मझियार के आस पास के बीस गांव पूरी तरह से बाढ़ में समा गए हैं, उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का घरेलू उपयोग का सारा सामान बाढ़ में बह गया है। बाढ़ पीड़ितों के सामने दो वक्त की रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व प्रशासन की तरफ से सहायता के नाम पर केवल राशन देकर खानापूर्ति की गई है, बाढ़ पीड़ितों को सरकार की तरफ से जो मदत मिलनी चाहिए वो नहीं मिली है, उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की तरफ से मैं भाजपा सरकार और हरदोई प्रशासन से मांग करता हूं कि बाढ़ प्रभावित लोगों को एक एक सरकारी आवास, राशन के अतरिक्त दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं तत्काल उपलब्ध कराई जाएं।

रिपोर्ट -पुनीत शुक्ला

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *