समिति स्तरीय सर्वे सट्टा प्रदर्शन मेला कल सेसट्टा सम्बंधित सर्वे त्रुटि/ संसोधन होगा।

हरेन्द्र प्रताप सिंह यमडी न्यूज़ बिजुआ बिजुआ खीरी। गन्ना विकास समिति भीरा में 16 सितंबर से 25 सितंबर तक समिति स्तरीय सर्वे व सट्टा प्रदर्शन मेला लगेगा। आगामी गन्ना पेराई सत्र के लिए सुगम गन्ना आपूर्ति, गन्ना क्षेत्रफल के आंकड़ों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, किसानों के मध्य सर्वे व सट्टा प्रदर्शन कर आपत्तियों के निस्तारण, गन्ना क्षेत्रफल मिलान के लिए सहकारी गन्ना विकास समिति भीरा परिसर में 16 से 25 सितंबर तक समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेला लगाया जाएगा। सहकारी गन्ना विकास समिति सचिव राजेश कुमार ने बताया कि समिति स्तरीय सट्टा मेला प्रदर्शन के दौरान प्राथमिक कैलेंडर व अन्य गन्ना आपूर्ति संबंधित आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि सट्टा संबंधित आपत्तियां गन्ना पर्यवेक्षक को आवश्यक अभिलेख सहित प्रार्थना पत्र के साथउपलब्ध करा दे, जिससे शिकायतो का शीघ्र निस्तारण हो सके। जिससे सत्र प्रारंभ होने बाद किसानों को किसी तरह की की कोई दिक्कत न हो।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *