संवाददाता अर्पित कुमार त्रिवेदी

पदीय दायित्वों का निर्वहन ना करने पर सफाई कर्मी का हुआ निलंबन हरगांव सीतापुर — विकासखंड हरगांव की एक ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मी के पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण जांचोपरांत प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। ग्रामीणों ने सफाई करने के निलंबन के बाद दूसरे सफाई कर्मी की तैनाती करने की मांग जिम्मेदारों से की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विकासखंड हरगांव की ग्राम पंचायत परसेहरा नाथ के मजरा गौरा पट्टी में तैनात सफाई कर्मी जगन्नाथ प्रसाद को अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने के कारण जिला पंचायत राज अधिकारी सीतापुर के पत्रांक 6005/33/पं/स्था./स. क./2025-26 दिनांक 10 सितंबर 2025 द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए खंड विकास अधिकारी हरगांव के कार्यालय से संबद्ध कर ऋषिकेश शुक्ल सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकास खंड परसेंडी को जांच अधिकारी नियुक्त कर निर्देशित किया है कि वह आरोप पत्र जगन्नाथ प्रसाद को प्राप्त कराते हुए जांच कर जांच आख्या पन्द्रह दिन के अंदर उपलब्ध कराने की निर्देश दिए हैं।सफाई कर्मी के निलंबन के बाद अन्य सफाई कर्मियों में डर की भावना बलवती हो रही है जो उन्हें कार्य के प्रति अवश्य सचेत करेगी।काश जिम्मेदार लोग निष्पक्षता से जांच कर अन्य लापरवाह सफाई कर्मियों के प्रति दंडात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें कार्य के प्रति जागरूक करें तो ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन कामयाब हो सकता है। यह तभी संभव है जब जिम्मेदार लोग निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन कर सफाई कर्मियों को कार्य के प्रति जागरुक कर सकें।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed