हरदोई……..हरपालपुर। गांव नांदखेड़ा में बुधवार की सुुबह एक महिला का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर बेटी की हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोहकमपुरवा निवासी रिंकी (21) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व हरपालपुर के ग्राम नांदखेड़ा निवासी अमरदीप के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह रिंकी का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला।पति ने घटना की सूचना मृतका के पिता महादेव को दी। कुछ ही देर मेें पिता अन्य परिजनों के साथ मौके पर आ गए। मृतका के पिता ने बताया कि उसने शादी मेें हैसियत के अनुसार दहेज दिया था।
इसके बाद भी ससुराली बाइक व सोने की चेन की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अमरदीप, जेठ अश्वनी, जेठानी शांती, सास तारावती व ननद विनीता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ अशोक त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *